पुलिस ने चोर किया रंगे हाथ गिरफ्तार



बरसठी। नेवढिया थाना क्षेत्र के बुद्धि पुर गांव में पुलिस ने आज सुबह रंगेहाथ एक चोर को गिरफ्तार कर माल सहित जेल भेज दिया है । पुलिस के अनुसार बहरी निवासी निलेश पुत्र राजेंद्र प्रसाद थाना नेवढिया को बुद्धिपुर तिराहे के पास लैपटाप व सीपीयु के साथ भोर में गश्त के दौरान जाते देखा। पुलिस शक में नीलेश को बुलाया तो वह सामान को छोड़कर भागने लगा पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया माल सहित थाने लाया पूछताछ मे उसने बताया कि 29 अक्टूबर की रात नेवढिया बाजार के प्रकाश स्टूडियो में चोरी कर लैपटॉप को ले गया था उसके साथ थाने में थाना क्षेत्र के पांडेपुर निवासी डीके भी को भी शामिल होना बताया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर छापा मारा लेकिन डीके पकड़ से बाहर रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष के के गुप्ता ने बताया कि डीके को शीघ्र पकड लिया जाएगा।

Related

news 5571061768620338658

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item