10001 दीपों से जगमगा उठा घाट
https://www.shirazehind.com/2016/11/10001.html
जौनपुर। छठ के मौके पर सोमवार को जफराबाद के गोमती घाट को विश्व शांति समिति द्वारा 10001 दीपों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। दीपों से विश्व शान्ति , ओम , स्वस्तिक, त्रिशूल ,भारत माता, हांथी माथा ,भगवान गणेश उगता सूरज व रंगोली बनाई गयी थी। महिलाओं ने गोमती नदी की धारा में पहुंचकर अघ्र्य दिया। तथा समिति के कार्यकर्ताओं ने 1051 दीपों का दीपदान किया। यहाँ का पूरा माहौल दीपों के प्रकाश की छटा देखते ही बनती थी। रविवार की रात्रि से ही संमिति के कार्यकर्ताओ ने अध्यक्ष उमाकांत गिरी के नेतृत्व में घाट की सीढियों व बुर्जों को धोकर दीपो से ओम स्वस्तिक उगता सूरज हाथी मत्था भगवन गणेश व् विश्व शांति संमिति का प्रतीक व् रंगोलियां बनाई। भोर में तीन बजे पहुंचे श्रद्धालुओ ने सभी दीपों को जलाना शुरू किया। चार बजे तक सभी दीपक जैसे ही जले पूरा घाट जगमग उठा। इसके बाद कुशल नाविकों की देखरेख में 1051 दीपो का श्रद्धालुओ ने दीपदान किया। इसके बाद आयोजित आदि गंगा गोमती आरती में हजारो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती आचार्य पंडित ब्रह्मानंद मिश्र ने करवाया। विक्रम प्रताप सिंह सहित अन्य नेता भी उक्त कार्यक्रम शामिल हुए। उन्होंने भी दीपदान और गंगा आरती किया। दीपदान व घाट की सजावट में कार्यक्रम संयोजक मनोज गुप्ता जयहिंद सेठ आशीष चैरसिया ध्रुव बरनवाल गोली बरनवाल राम अवतार सेठ, बैकुण्ठ बरनवाल सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। चाक चैबन्द व्यवस्था हेतु नगर पंचायत कर्मी व पुलिस मेले में चक्रमण करते रहे।

