मानवाधिकार उल्लंघन पर होगा संघर्ष



 जौनपुर। जिले के डा. मिर्जा मोहम्मद मेहर अब्बास निवासी रिज्वी खाँ मोहल्ला को मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी फोरम का ऑल इंडिया महासचिव नियुक्त किया गया है । साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मनमोहन राव नलवदे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है। उनकी नियुक्ति से जिले के सम्भ्रांत नागरिकों, डाक्टरों व अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डा. अब्बास के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे। इस मौके पर, आजम जैदी ,डा0 फैज खान, डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ, डा. विनोद कुमार, डा ए ए जाफरी, डा. विनोद प्रसाद सिंह, डा. तेज सिंह, डा. डीपी सिंह एवं जिले भर के गणमान्य लोगो मे खुशी की लहर दौड़ गई। महासचिव घोषित होने के बाद एक औपचारिक बैठक मे डा मेहर अब्बास ने बताया की आज देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है तथा मानवाधिकार का भी हनन हो रहा है। ऐसे मे अगर संगठन ने मुझे जिम्मेदारी दी है तो मैं इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने का पूरा कोशिश करूँगा तथा मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाली लड़ाई में संगठन को मजबूत करने में मेरी भागीदारी बढ़ चड़ कर होगी।

Related

news 7490421416435097063

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item