हत्या के केस को लेकर किया चक्का जाम



जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गाॅव मे युवक का उसी गाॅव के एक ब्यक्ति के घर से शव मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज न किये जाने पर सोमवार को बदलापुर तहसील के सामने ग्रामीणों ने ढाई घण्टे जाम लगाकर आवागमन व्यवस्था ध्वस्त कर दिया और लखनऊ- जौनुपर मार्ग पर वाहनों की मीलों लम्बी कतारें लग गयी। परिजन युवक की हत्या का आरोप लगते हुए थाने पर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दे दी, मामला दर्ज न होने पर आक्रोशित परिजनों ने बदलापुर तहसील गेट पर शव रखकर रोड जाम कर दिया,लगभग ढाई घंटों तक जाम चलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय तथा थानाध्यक्ष ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने का अश्वासन देकर जाम खुलवाया। परिजन तब अन्तिम संस्कार के लिए शव को लेकर गये।

Related

news 8845012300330728735

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item