सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गम्भीर रूप से जख्मी



 जौनपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित अरसियां मोड़ के पास बोलेरो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति घायल हो गये। गम्भीर रूप से जख्मी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायल पति का उपचार शाहगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपवर्ती जनपद सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव 47 वर्ष व उनकी पत्नी शारदा देवी 42 वर्ष रिश्तेदारी गये थे। वे मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे थे कि अरसियां मोड़ के पास तीव्र गति से आ रही बोलेरो ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया। इस हादसे में दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग दोनों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले लाया गया जहां हालत चिन्ताजनक होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु शाहगंज रेफर कर दिया। इस दौरान शारदा देवी की मौत हो गयी। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुये मृतका के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

Related

news 3977159675527500219

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item