प्रजापति समाज का भव्य सम्मेलन 6 नवम्बर को
https://www.shirazehind.com/2016/11/6_4.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेषीय प्रजापति महासभा की जनपद इकाई की बैठक हुसेनाबाद स्थित कार्यालय पर हुई जहां निर्णय लिया गया कि महासभा का भव्य सम्मेलन 6 नवम्बर दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से षिक्षण संस्थान रज्जूपुर, सरायबीका, मछलीषहर में होगा। उक्त सम्मेलन का मूल उद्देष्य समाज को संगठित करना, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना, राजनीति में हिस्सेदारी आदि विषयों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया जायेगा। साथ ही वर्ष 2016 में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में 70 प्रतिषत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेेेेगा। उक्त सम्मेलन के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति एवं विषिष्ट अतिथि प्रान्तीय प्रमुख महासचिव हीरा लाल आजाद व राज्य महिला आयोग की सदस्य कुसुम प्रजापति हैं। बैठक में राम नरायन प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति, डा. राम नयन प्रजापति, मोहन लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

