अग्रिम सेवा में निरंकारी सेवादल दिल्ली के लिये रवाना
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_39.html
जौनपुर। संत निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में आगामी 19, 20 व 21 नवम्बर को दिल्ली में होने वाले विष्वस्तरीय 69वां निरंकारी सन्त समागम के समुचित व्यवस्था की तैयारियां पूर्ण करने हेतु दिल्ली सहित आस-पास के क्षेत्रों से सन्त निरंकारी मण्डल के स्वयंसेवी सेवादल के जवान लगभग एक महीने पूर्व अग्रिम सेवा के लिये पहुंचते हैं। इस सेवा में भाग लेने का सौभाग्य जौनपुर का भी मिला है जिसमें यहां से लगभग 200 सेवादल के जवान पहुंच चुके हैं। इस आशय की जानकारी स्थानीय निरंकारी मण्डल के मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

