सरायख्वाजा पुलिस ने अभियुक्त के घर की 82 की कार्यवाही

 जौनपुर। न्यायालय के आदेश पर सरायख्वाजा पुलिस ने एक अभियुक्त के खिलाफ धारा 82 की कार्यवाही की। यह कार्यवाही शिकारपुर चौकी प्रभारी पन्ने लाल के नेतृत्व में की गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार निन्हू यादव उर्फ श्याम बहादुर पुत्र रामचन्दर निवासी लालमनपुर थाना सरायख्वाजा धारा 354 बी, 504, 506, 3(1) ब(1) 7/8 पास्को एक्ट व एससी/एसटी एक्ट में अभियुक्त है। न्यायालय में हाजिर न होने पर विद्वान न्यायाधीश ने इसे गम्भीरता से लिया जिस पर अभियुक्त के खिलाफ धारा 82 की कार्यवाही का आदेश दे दिया। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुये सरायख्वाजा पुलिस ने अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही मुनादी कराते हुये क्षेत्र के 2 लोगों को गवाह भी बनाया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी शिकारपुर पन्ने लाल, आरक्षी जय प्रकाश प्रजापति के अलावा तमाम आरक्षी भी मौजूद रहे।

Related

news 3050472130203670414

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item