पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ने प्रधानमंत्री के कार्यों को सराहा
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_475.html
जौनपुर। योग गुरू स्वामी रामदेव की प्रेरणा से भ्रष्टाचार एवं काले धन के खिलाफ अभियान चलाने के लिये गठित भारत स्वाभिमान न्यास के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार व काले धन पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुरानी नोटों पर लगाये गये प्रतिबन्धों पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये प्रो. वीडी शर्मा ने बताया कि इस तरह की आर्थिक सर्जिकल आपरेशन के कारण सीमा पार से चलाये जा रहे आतंकवादी गतिविधियों पर स्वतः नियंत्रण होना शुरू हो जायेगा। प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक सुचिता की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम एक मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण यादव, कृष्ण मुरारी आर्य, डा. ध्रुवराज योगी, डा. चन्द्रसेन योगी, राजेश यादव, सभाराज पटेल, डा. हेमंत, सिकंदर, लाल बहादुर योगी, संजय श्रीवास्तव, मदन मोहन भट्ट, राजेन्द्र प्रसाद, डा. डीपी सिंह, शिवपूजन यादव, दीपक सिंह, जगदीश योगी, संतोष योगी के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

