कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि



 जौनपुर। खेतासराय नगर पंचायत खेतासराय अध्यक्ष निर्मला गुप्ता पत्नी जगबहादुर गुप्ता का निधन रविवार को असामयिक निधन हो गया था। जिससे कस्बे में शोक व्याप्त हो गया था। मृतक आत्मा की शांति के लिये धर्मचन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में गोलबाजार मे सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्र होकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया तथा श्रद्धांजलि देने के लिए उक्त स्थान से कैंडिल मार्च निकाला जो खेतासराय मेंन रोड होते हुए चैराहे पंहुचा वहा से होते हुए खुटहन रोड स्थित दुर्गा मंदिर होकर पुरानी बाजार होते हुए पुनः उसी स्थान पर पहुँच कर दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित की गयी । इस मौके पर अनिल प्रजापति, बृजनाथ जायसवाल, ठाकुर प्रसाद सेठ, विजय गुप्ता सभासद, मनीष गुप्ता, शुभम जायसवाल, दीपक सोनी, बच्चा यादव, आदि लोग यात्रा में शामिल रहे तथा लोगो ने चेयरमैन पति की असामयिक मृत्यु को एक अपूर्ण क्षति बताया।

Related

news 2758902937345176878

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item