माध्यमिक शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन जौनपुर के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल आजमगढ स्थित आवास पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव से शिक्षक, कर्मचारियो की विभिन्न समस्याओ को लेकर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा । जिसमे प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली, प्रधानाचार्याे का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से कराने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति लागू करने ,सेवा निवृत्त की उम्र 62 से 65 वर्ष करने तदर्थ शिक्षको को विनियमित करने संबधी जारी शासनादेश को क्रियान्वित करने जैसे मांगे सम्मिलित है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मा. मंत्री जी से कहा कि प्रधानाचार्याे के चयन व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार व धांधली लगातार हो रही है जिससे योग्य व ईमानदार के साथ अन्याय हो रहा है और वह चयन से बाहर हो जाते है । इसलिए इसके चयन की प्रक्रिया मे संशोधन कर लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाय और आगे जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने पुरानी पेंशन बहाली के पक्ष मे कहा कि देश के विभिन्न राज्यो पं0 बंगाल, त्रिपुरा, केरल जम्मू-कश्मीर, सेना, न्यायाधीशो और विधायको, सांसदो की बहाल तो फिर 30-35 वर्ष निरंतर सेवा करने शिक्षक, कर्मचारियो की पेंशन समाप्त कर पक्षपातपूर्ण व आमनवीय कार्य क्यो किया गया ।इससे लगभग 9 लाख शिक्षक, कर्मचारी अधिकारी पीड़ित है । आगे 2017 के विधान सभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए मुख्यमंत्री से लागू कराकर चुनाव जीतने का सपना साकार किया जा सकता है । माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मामले मे मुख्यमंत्री जी से बात कर कुछ मांगो पर जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है । प्रतिनिधि मण्डल में रीतेश कुमार , नागेन्द्र यादव, डा0 सुनील कान्त तिवारी, राज केशर यादव रहे ।

Related

news 2298910256056321657

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item