सर्वर हुआ फेल ग्राहकों में मायूसी
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_389.html
जौनपुर। जिले के कई स्थानों पर बैकों में सर्वर फेल होने से बड़े नोट बदलने और लेने देने प्रभावित रहा। बदलापुर के इलाहाबाद और तेजीबाज़ार यूबीआई ब्रांच तेजीबाज़ार बैंक में हजार और पांच सौ के नोट जमा करने के लिये आये लोगो को मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक लोगों ने बैंक मे 1000 और 500 के नोटो को जमा किया। इसके बाद बैंक कर्मचारी ने बताया कि सर्वर फेल हो गया हैं जिसके कारण पैसा नही जमा हो पायेगा,उसके बाद कुछ लोगों को दो-दो हजार रुपये की अदला-बदली की गयी किंतु बैंक मे दो हजार का पर्याप्त नोट उपलब्ध ना होने के कारण सुबह से लाइन में खडे बहुत से लोगों को मायूस होकर घर जाना पडा, पुलिस द्वारा की गई कडी सुरक्षा व्यवस्था के कारण बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से लोग अपनी लाइन में लगे रहे, काफी देर तक लोगों ने बैंक में पैसा आने का इन्तजार किया लेकिन देर शाम तक बैंक में पैसा न आने पर ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा।

