80 रुपए में कांस्‍टेबल और 300 रुपए में डीजीपी बनाता था यह शख्स


गोरखपुर।  केवल 80 रुपए में कांस्‍टेबल और 300 रुपए में डीजीपी बनाने वाला एक शख्‍स अरेस्‍ट हुआ है। शनि‍वार को खुलासा हुआ है कि‍ यह खेल पि‍छले 17 साल से चल रहा था। करीब 300 पुलिस कर्मचारी इस आईकार्ड के सहारे नौकरी कर रहे हैं। रेलवे सहित अन्य विभागों में इसका फायदा उठाया जा रहा है। 
- एसटीएफ ने गोरखपुर के बेतियाहाता में बुधवार की देर रात डीजीपी बनकर एसएसपी को फोन करने वाले राम नगीना सिंह को अरेस्ट किया था।
- उसके पास से सिपाही का फर्जी आईकार्ड मिला।
- उसने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने से कुमार इंटरप्राइजेज नाम से पुलिस सेना की वर्दी की दुकान है।
- उसका मालिक हरिओम किसी भी पुलिस अधिकारी कर्मचारी का आईकार्ड दे देता है।
- इस सूचना पर पुलिस ने शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी निवासी हरिओम अरोरा को अरेस्‍ट कर लि‍या।
 पूछताछ में सामने आया कि करीब 17 साल से वह रेलवे स्टेशन के सामने वर्दी बेचने का काम कर रहा है। 
- 10 साल पहले उसने फर्जी आईकार्ड मामले का खेल शुरू किया था। बगल में पुलिस लाइन होने का उसे फायदा मिला।
- आसानी से आई कार्ड बनाने के चक्कर में कारोबार को पुलिस ने ही बढ़ा दिया।
- पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा रेलवे के टीटीई और गार्ड सहित कई विभागों के वह कार्ड बनाने लगा।
- हरिओम ने पुलिस को बताया कि उसके पास से ज्यादातर पुलिस कर्मचारी आईकार्ड बनवाते थे। इसकी मुंहमांगी कीमत भी देते थे।
- फर्जीवाड़े के आईडी कार्ड लेने वाले कर्मचारियों ने उसे सुरक्षा के लिए खतरा नहीं माना। इससे वह अपने कारोबार में लगा रहा।
- पुलिस से जुड़े लोगों का कहना है कि पुलिस वाला बनकर लाभ लेने के चक्कर में उसकी दुकान से तमाम लोगों ने वर्दी और आईकार्ड खरीदा।
- वर्ष 1999 में होमगार्ड्स के प्रतिबंधित बैज बेचने के चक्कर में कैंट पुलिस ने उसे अरेस्ट किया था। इसके बावजूद किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
 आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि‍ रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम से आईडी कार्ड बनाने का मामला गंभीर है। इस प्रकरण में लोकल पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया गया है। 
- एसटीएफ सीओ विकास त्रिपाठी ने बताया कि‍ फर्जी डीजीपी बनकर एसएसपी को रामनगीना सिंह ने फोन किया था।
- उसके बाद बुधवार की रात में बेतियाहाता से रामनगीना की गिरफ्तारी हुई थी उसके पास से वर्दी और आई कार्ड बरामद हुआ था।


Related

news 6311510770789486757

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item