दिव्यांगों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना मेरी सरकार की प्राथमिकता : कृष्णपाल गुर्जर
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_112.html
जौनपुर। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एलिम्को द्वारा आज मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा 6521 दिव्यांग लाभार्थियों को 2184 उपकरण बाटे गये जिसमें कान की मशीन, कृत्रिम हाथ, पैर, ट्राईसाइकिल, कुष्ट रोग दिन चर्या किट, व्हीलचेयर, स्मार्ट फोन, बैसाखी, दृष्टि बाधितार्थ फोल्डिंग छड़ी आदि उपकरणों को निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अति पिछडे़, दलित, कमजोर व्यक्तियों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं द्वारा लाभ पहुंचाने का कार्यक्रम शुरू किया है। जिसमें जनधन योजना, किसान फसल बीमा योजना, निर्मल भारत अभियान/स्वच्छ भारत अभियान, राष्ट्रीय आजीविका मिशन आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकलांग के नाम बदलकर दिव्यांग किया। श्री गुर्जर ने बताया कि कानपुर एलिम्को कंपनी को 286 करोड़ की लागत से आधुनिक उपकरण तैयार करने के लिए इंग्लैण्ड व जर्मनी से समझौता कर आधुनिक ब्हीलचेयर, मूकबधिर के लिए श्रृवण यंत्र तैयार कराया जा रहा है। 3 दिसम्बर 2014 से 6 वर्ष के 680 बच्चों के लिए 6 लाख की लागत से बोलने सुनने की व्यवस्था की गयी है देश के अति निर्धन दिव्यांग व्यक्ति के लिए यह सुविधा किया जा रहा है। 3 दिसम्बर 2015 को 50 शहरों में दिव्यांगों के लिए भवनों में शौचालय आदि में लिफ्ट/रैम्प तैयार कराया गया। इसीप्रकार रेलवे स्टेशन, बस अड्डो, एयरपोट आदि पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के सांसद द्वय के0पी0 सिंह, राम चरित्र निषाद, संयुक्त सचिव भारत सरकार अवनीश कुमार अवस्थी, जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना के विशेष प्रयास से यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जौनपुर सांसद के पी सिंह ने मुख्य अतिथि कृष्णपाल गुर्जर, सांसद राम चरित्र निषाद, संयुक्त सचिव भारत सरकार अवनीश कुमार अवस्थी, विधायक सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह ’प्रिन्सू’, जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, सीडीओ शीतला प्रसाद के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ है हम आशा ही नही पूर्ण विश्वास करते है कि जिले में बचे हुए दिव्यांगों को भी चिन्हित कर शीघ्र ही उपकरण उपलब्ध कराया जायेगा। कार्यक्रम को सांसद राम चरित्र निषाद, विधायक सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह ’प्रिन्सू’ ने सम्बोधित किया। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि जून एवं जुलाई माह में विकास खण्ड/तहसीलों में दिव्यांग कैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है। संयुक्त सचिव भारत सरकार अवनीश कुमार अवस्थी ने अपने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सर्वप्रथम बुके देकर स्वागत अतिथियों का किया गया। दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मंचासीनगण द्वारा किया गया। टी0डी0पी0जी0 कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोशन श्रीवास्तव एवं डा0 आर एन त्रिपाठी द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। अवकाश प्राप्त कर्नल पवन कुमार दुबे एवं महाप्रबन्धक एलिम्को ने योजनाओं के बारे में तथा जिला प्रशासन के सहयोग के लिए बधाई दिया। विशेषकर जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र एवं एनसीसी के कैडटो के दिव्यांगों की सेवा के लिए प्रशंसा किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा अन्य सभी लोगो को बधाई दिया। जिलाधिकारी द्वारा एनसीसी कैडटो को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमाण पत्र भी दिया। इस अवसर पर सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, एडीएम द्वय उमाकान्त त्रिपाठी, राम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक द्वय कमलेश दीक्षित, अरूण कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, ज्वाइट मजिस्टेªट सतेन्द्र कुमार सहित सभी उपजिला मजिस्टेªट, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार राय सहित अन्य सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीडीओ दयाराम, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, डीएसओ डा0 राकेश तिवारी, ईओ नगर पालिका परिषद संजय शुक्ला, धर्मराज, सभी खण्ड विकास अधिकारी, सभी तैनात अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुराज सिंह, बाकेलाल सोनकर, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक सोनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता सिद्धार्थ, जिला अध्यक्ष भाजपा सुशील उपाध्याय सहित अन्य गणमान नागरिक उपस्थित रहे।

