अंजुमन हुसैनिया की ऑल इंडिया शब्बेदारी 12 को

फाइल फोटो
जौनपुर। अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट की ऑल इंडिया तरही शब्बेदारी 12 नवम्बर शनिवार को किला गेट के पास मकबूल मंजिल में आयोजित होने जा रही है। कर्बला के सबसे कमसिन छह माह के शहीद जनाबे अली असगर की याद में होने वाली इस शब्बेदारी में मजलिस को खेताब करने मशहूर वैज्ञानिक डा. कल्बे रजा ग्वालियर पहुंचेंगे जबकि सोजख्वानी मरहूम मोहम्मद मुस्लिम के हमनवां पढ़ेंगे। शब्बेदारी शनिवार की रात आठ बजे शुरु होगी जिसमें अंजुमन अंसारे हुसैनी मुरादाबाद, बहारे अजा जरेली बरेली, शाने हैदरी कुदरंकी मुरादाबाद, सिपाहे हुसैनी मुसाफिरखाना अमेठी, रौनके अजा जलालपुर अम्बेडकरनगर तथा अंजुमन जाफरिया लोरपुर अम्बेडकरनगर सहित शहर की प्रमुख अंजुमनें नौहा व मातम कर कर्बला के कमसिन शहीद जनाबे अली असगर की याद में पूरी रात नौहा व मातम कर नजराने अकीदत पेश करेंगे। संचालन नजीब इलाहाबादी व शोहरत जौनपुरी करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष डा. जौहर अली खान व महासचिव अजीज आलम ने दी है।

Related

news 7366854204558718499

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item