10 सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना

जौनपुर ।  अधिनस्थ कृषि सेवा संघ उ0प्र0 के आह्वान पर 10 सूत्रीय मॉगों के समर्थन में चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना जनपद मुख्यालय (कलेक्ट्रेट परिसर) पर आयोजित किया गया जिसका संचालन जयप्रकाश गुप्ता जिलामंत्री ने किया।
        धरने को सम्बोधित करते हुए जिलामंत्री जयप्रकाश गुप्ता ने दस सूत्रीय मॉग यथा-किसान पंजीकरण व्यवस्था, प्राविधिकों के मॉग के बिना विभाग द्वारा बीज की आपूर्ति, स्टेशनरी आपुर्ति, मृदा स्वास्थ कार्ड में प्राविधानिक नमूना मूल्य का भुगतान न किया जाना, यात्रा भत्ता एवं वेतन का समय से भुगतान आदि मॉगों को विस्तार से सदस्यों को अवगत कराया गया एवं धरने के माध्यम से सरकार को आगाह करते हुए शीघ्र पूर्ण करने की मॉग की गयी।
        धरने में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलामंत्री सी0बी0सिंह ने दस सूत्रीय मॉगों का समर्थन करते हुए परिषद द्वारा वेतन विसंगति ,पुरानी पेंशन बहाल करना, 7 वर्ष, 14 व 21 वर्ष की सेवा के आधार पर प्रोन्नति वेतनमान दिये जाने आदि मॉगों के संदर्भ में अवगत कराते हुए उपस्थित कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की गयी। धरने को मुख्यरूप से उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार यादव, पीयूष सिंह, इन्दल कुमार यादव, प्रह्लाद, प्रेमचन्द्र, सकल नरायन, अविनाश, विनय कुमार मिश्रा, आशीष कुमार आदि ने सम्बोधित किया। धरना स्थल पर जिलाधिकारी द्वारा नामित मजिस्टेªट ने दस सूत्रीय मॉगों से संबंधित मॉग पत्र प्राप्त किया। उक्त जानकारी जिलामंत्री जयप्रकाश गुप्ता ने दी है।

Related

news 9165861069880520280

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item