शिल्पकार मेला के सम्बन्ध में हुई चर्चा
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_738.html
जौनपुर।
अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) महासंघ शाखा जौनपुर की बैठक गुरूवार को
जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रजापति की अध्यक्षता में नगर के जज कालोनी में
स्थित शाहगंज नगर इकाई के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिलाची के आवास पर हुई। बैठक
में लखनऊ प्रजापति सभा द्वारा आगामी 19-20 नवम्बर 2016 (शनिवार व रविवार)
को आयोजित शिल्पकार मेला के सम्बन्ध में चर्चा हुई। यह मेला महाराजा बिजली
पासी किला परिसर बंगला बाजार लखनऊ में होगा।
बैठक
को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री प्रजापति ने कहा कि उक्त मेले की
सफलता के लिए समाज के व्यवसायी/शिल्पकार (माटी कला) लोगों को उनके
प्रतिष्ठान का मेले में स्टाल लगाने के लिए प्रेरित किया जाय साथ ही उन्हें
आश्वस्त किया जाय कि मेले में उचित स्थान भी उपलब्ध कराया जायेगा। मेले
में खान-पान सम्बंधी विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये जाएंगे जिससे मेले में
आने वाले हर आयु वर्ग के लोग अपने रूचि के अनुसार व्यंजनों के स्वाद का
आनंद ले सकेंगे।
इसके
अलावा मेले में मूर्तिकार, चित्रकार, गायक, लेखक, कवि, संगीतकार, गीतकार,
जिमनास्ट को उनके कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
संचालन शाहगंज नगर इकाई के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिलाची ने किया। बैठक में
सतेन्द्र कुमार, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, रोहित, मोनू, विश्वास,
बृजेश, शैलेश, दीपू, गौतम कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

