आधा दर्जन बदमाशो ने छात्र की पिटाई करने के बाद लूटा पांच हजार रूपये , पुलिस मौन
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_851.html
मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के खासनपुर मोहल्ले के निवासी भाजपा नेता डॉ 0 संजय पाण्डेय का पुत्र गगन प्रताप पाण्डेय राजा कृष्णदत्त महाविद्यालय में बीए सेकेण्ड ईयर का छात्र है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे वह कालेज से सुतहट्टी बाजार में स्थित एक कोचिंग सेन्टर में पढ़ने जा रहा था। गगन जैसे ही अटाला मस्जिद के उत्तर गेट पर पहुंचा तो पहले से घात लगाये बैठे आधा दर्जन बदमाशो ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पांच हजार रूपये नगद और मोबाईल छीनकर भाग निकले।
संजय पाण्डेय ने बताया कि घटना के बाद मैंने अपने बेटे को लेकर कोतवाली गया। कोतवाल अपनी व्यस्तता बताते हुए इस वारदात को अनसुना कर दिया। उसके बाद हमने राज कालेज चौकी प्रभारी को तहरीर दिया। कुछ समय बाद मैं फिर कोतवाली जाकर कोतवाल से मिला लेकिन कोई कार्यवाही नही किया।
