पिछड़ा वर्ग का हित केवल भाजपा में ही निहितः अनीता सिद्धार्थ



 जौनपुर। जिला पंचायत जौनपुर की पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेत्री अनीता सिद्धार्थ ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का हित केवल भाजपा में ही है। अब तक सभी दलों से ज्यादा सम्मान इसी दल ने दिया है। वे पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के मद्देनजर सदर विस क्षेत्र के नौली, मनेछा, गभिरन, कलापुर, दिदखोरा, परशुरामपुर, अहिरो सहित कई गांवों का दौरा कहीं। इस मौके पर आयोजित चौपाल में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लगातार पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिये कृत संकल्पित हैं। वे इस वर्ग की आवाज बन चुके हैं। अन्त में उन्होंने कहा कि लोग एकजुट होकर भाजपा के साथ आये, यही समय की मांग है। अब जनता का विश्वास पूरी तरह से भाजपा से जुड़ चुका है। इस अवसर पर विनय मिश्रा, अच्छे लाल बिन्द, नन्द लाल राजभर, ओम प्रकाश प्रजापति, छोटे लाल राजभर, राम बहाल पासवान, बलिहारी राजभर, श्यामदेव, कमला प्रसाद, राजदेव गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 6745234833876094641

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item