समाधान दिवस पर रश्म अदायगी
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_94.html
जौनपुर। समाधान दिवस पर जिले के सभी थानों पर पीड़ितों का जमघट रहा और हर जगह रश्म अदायगी करते हुए कुछ मामलों का निपटारा किया गया और अधिकतर पड़ितों को मायूसी हाथ लगी। जमीनी विवाद के मामले सर्वाधिक रहे जिसमें पुलिस और राजस्व कर्मियों की लापरवाही से विवादों का निपटारा नहीं हो पा रहा है। दरअसल पुलिस और लेखपाल कानून गो को मौके पर जाने के लिए खर्चापानी देना होत है। अधिकारियों के आदेश के बावजूद वे धनउगाही कर मनमानी करते है। कभी कभी तो दोनों पक्षों से जब गरम कर मामलों मंे हीलाहवाली की जाती है। तहसील दिवस और समाधान दिवस पर उन्हे सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाकर वापस रवाना कर दिया जाता है। तमाम ऐसे मामले भी प्रकाश आते है कि विवाद का निपटारा नहीं होता दबाव बनाकर प्रकरण को कागजांे पर निस्तारित दर्शा दिया जाता है। जमीनी मामलों के न सुलझने और धनउगाही से प्रायः हत्या जैसी वारदातें भी प्रकाश आती है। नेवड़िया थाने पर पुलिस अतुल सक्सेना ने थाना दिवस का औचक निरीक्षण किया। थाने का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा इसके बाद थानादिवस पर राजस्व सम्बंधित समस्या सुना । इस दौरान पीड़ितो ने दो प्रार्थना पत्र दिया। जिसको निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने हल्का लेखपाल और सम्बंधित पुलिस को आदेश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष जय बहादुर यादब, एसआई केके गुप्ता समेत हल्का के सभी लेखपाल उपस्थित रहे।

