रूपये जमा करने के लिए लाइन लगी महिलाये गशत खाकर गिरी , विधायक नदीम जावेद बैंक कर्मियों को लगाई लताड़

जौनपुर । पांच सौ - एक हजार रूपये को बदलने और जमा करने के लिए बैंको में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ग्राहक घण्टो धुप में कतारे लगा कर अपना पैसा जमा करने को मजबूर है। ऐसी परिस्थिति में सरवर फेल होने से दुश्वारियां और बढा रही है। बैंक का सरवर फेल होने से बैंक कर्मियों को पसीने छूट रहे है उधर बाहर लाइन लगाए जनता भूख प्यास और धुप से गस्त खाकर बेहोश होकर गिर रही है।
आज  सुतहट्टी  यूनियन बैंक में सुबह 6 बजे से सैकड़ों लोग कतार में खड़े थे।दस बजे बैंक खुला तो उपभोक्ताओं की कतार काफी लंबी हो चुकी थी।जिसके चलते अटाला- शिया कॉलेज रॉड पर भीषण जाम लग गया।उधर बैंक कर्मचारियों ने सर्वर फेल होने का बहाना कर पैसे जमा करने से इंकार कर दिया।सुबह से दोपहर तक लाइन में खड़ी कई महिलाएं गश खाकर गिर पड़ीं। इस बात की जानकारी मिलते ही सदर विधायक नदीम जावेद फौरन बैंक पहुंचे।शाखा प्रबंधक को जम कर लताड़ा।टी डी एम को भी खरी-खोटी सुनाई।जिलाधिकारी से बात कर व्यवस्था को तत्काल ठीक करने का आदेश दिया। सदर विधायक के तीखे तेवर देख कर बैंक कर्मचारियों को पसीने छूटने लगे।और देखते ही देखते कम्प्यूटर पूरी गति से काम करने लगा। विधायक के साथ प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान युथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्य वीर सिंह जयमंगल यादव बिक्की सिंह नसीम अहमद नवनीत सिंह सिद्धार्थ साहू आनंद गौतम सुधीर सिंह उमेश यादव सहित तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

news 6572507237999650802

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item