बालमहोत्सव के रूप में मनाया गया बालदिवस
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_471.html
जौनपुर। आज प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहुरुद्दीनपुर ,सुइथाकलां के प्रांगण में बालमहोत्सव का आयोजन किया गया। इस बलमहोत्सव में बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन न्याय पंचायत बुमकहाँ के न्याय पंचायत समन्यवयक इंद्रजीत सिंह के दिशानिर्देश में आयोजित करायी गयी। इस बालमहोत्सव में प्राथमिक विद्यालय सदरुद्दीनपुर, प्राथमिक विद्यालय खानपुर चोरवा, प्राथमिक विद्यालय भटौली व प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहुरुद्दीनपुर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दौड़, चमच-गोटी व लंबी कूद जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पे कार्यक्रम के मुख्य अथिति सुइथाकलां ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री शिवशंकर मिश्र ने बच्चों में खेल भावना से खेलने और एक स्वस्थ नागरिक बनने पर जोर दिया। उन्होंने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राथमिक शिक्षक संघ सुइथाकलां के अध्यक्ष सतीश सिंह ने बच्चों को बताया की स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। जहुरुद्दीनपुर ग्राम प्रधानजी ने सभी बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था किये और बच्चों को हर सम्भव जरूरतों को पूरा करने का भरोसा दिए।इस अवसर पर दुष्यंत मिश्र, रणंजय सिंह, संजय सिंह,प्रदीप यादव, नागेन्द्र, विजय, झगडु राम, अनिल कुमार, श्रीमती रानी श्रीवास्तव, श्रीमती अनुपमा, श्रीमती इसरावती, संजू पाल, सीमा यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सिंह शिवम् कुमार राजेंद्र ने किया।

