गुमटी तोड़कर हजारों की चोरी
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_145.html
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव में स्थित पानी की टंकी के पास स्थित सुरेश मौर्या के पान की गुमटी के पीछे से पल्ली उखाड़कर चोरों ने दुकान में रखा लगभग 5 हजार रूपये पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना जब सुबह दुकानदार आज सुबह तब हुई जब वह रोज की भांति दुकान खोलने पहुंचा। उसने देखा कि गुमटी के पीछे का पल्ला टूटा हुआ था। मालूम हो कि इस समय क्षेत्र में चोर, उचक्के आदि सक्रिय हैं जिससे लोग दहशत में जी रहे हैं।
