श्री सर्वेश्वरी समूह ने गरीबों में बांटा कम्बल व शाल
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_953.html
जौनपुर। जाड़े की शुरूआत होते ही सामाजिक संगठन के लोग गरीबों वे सहायों की मदद में आगे आने लगे हैं। मानव सेवा के लिये समर्पित सामाजिक व आध्यात्मिक संगठन श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा ने मडियाहूं व मईडीह की दलित बस्ती सहित पुरेंव व जलालपुर में शिविर लगाकर गरीबों को कम्बल व शाल दिया। इस दौरान शिविर के मुख्य अतिथि कोक के सेल्स एरिया प्रबंधक घनश्याम सिंह ने अपने हाथों से कम्बल व शाल दिया जहां 30 शाल व 75 कम्बल बांटे गये। इस मौके पर समूह के मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि गरीबों की मदद ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। अघोरेश्वर महाप्रभु भगवान अवधूत राम ने इसी उद्देश्य से श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। इसके पहले जयघोष व पूजन-अर्चन से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर समूह के सदस्य शिवपूजन सिंह, राना प्रताप सिंह, तेज बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अजीत रावत सहित अन्य मौजूद रहे।

