आयुर्वेदिक कार्यालय के फार्मासिस्ट को साथियों ने दी विदाई

 जौनपुर। राजकीय क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी कार्यालय में आफिस सुपरिटेंडेंट डा. इशरत हुसैन की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर राजकीय चिकित्सालय तिलौरा के फार्मासिस्ट मोहिबुद्दीन के जनपद अमेठी के लिये तबादला होने पर विदाई दी गयी। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों सहित साथियों ने कहा कि मोहिबुद्दीन जनपद के कई अस्पताल में रहे हैं जो अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिये जाने जाते रहे हैं। कई वर्षों तक एक साथ काम करने के उनका तबादला होने से सभी साथी दुखी हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी डा. विजय प्रताप सिंह, इशरत, शम्भूनाथ यादव, कलीमुल्लाह, ब्रह्मदेव, गुलाब चन्द्र, लेखाधिकारी जगन यादव, अजीत, श्याम नारायण, पवन यादव, विजय यादव, रजनीश कुमार रंजन, कनिष्ठ सहायक पंकज, फार्मासिस्ट देवराज मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

news 3340845224344908417

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item