सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_157.html
मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र गुलजारगंज बाजार के निकट हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।चिकित्सको ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त बाजार के निकट सिउरा गांव निवासी उर्मिला देवी 30 वर्ष अपने पति वीरेंद्र बिंद के साथ निजी कार्य से मोटर सायकल से गुलजारगंज बाजार गई हुई थी।वह जैसे बाजार के निकट पहुंची थी की एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से धक्का मार दिया ।जिससे बाइक के पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई।स्थानीय लोगों व् पति की सहायता से महिला को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। महिला की हालात नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
