सरकार की योजनाओ के लिए अवश्य रजिस्ट्रेशन कराए : जगदीश सोनकर
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_23.html
मछलीशहर। प्रदेश सरकार गरीबो के उत्थान एंव मदद के लिए सदैव कार्ययोजनाए बनाने के बाद उसे लागू करती है ताकि गावो में रहने वाले सभी गरीब लोगो को सरकारी योजनाओ का लाभ पहुचाया जा सके उक्त बाते स्थानीय विकास खंड पर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत साइकिल वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एंव स्थानीय विधायक जगदीश सोनकर ने कही।उन्होंने प्रदेश सरकार के तमाम योजनाओ को एक एक करके गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सदैव गरीबो के उत्थान एवं मदद करने के लिए कृत संकल्प रहती है। श्री सोनकर ने कहा कि सपा गरीबो के लिए जो भी योजनाए लागू किया है वह सभी योजनाए सफल हुई है और 2017 के विधान सभा चुनाव में सपा पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार में वापसी करेगी और पार्टी प्रदेश के मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्य के बल पर चुनाव लड़ने के बाद परचम लहराएगी।इस दौरान श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत एक हजार श्रमिको को साइकिल वितरित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने किया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अशोक यादव के अलावा विण्यप्रिय पाण्डेय सहित तमाम लोगो में सम्बोधित किया।

