सऊदी अरब से लाश मंगाने की लगाई गुहार
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_17.html
जौनपुर। जिले जलालपुर थाना क्षेत्र के कबुलपुर गांव निवासी वृद्ध की सऊदी अरब में चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना जब परिजनों तक पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। 60 वर्षीय एकलाख अहमद 35 साल से सऊदी अरब में रह रहे थे । वे अलखरज नामक जगह में खजूर के बागान में बतौर मैनेजर काम करते थे। बागान की देखरेख के लिए सोमालिया देश के दो नागरिकों को बतौर मजदूर रखा गया था। दोनों ने वेतन बढ़ाने के लिए उनसे झगड़ा किया था। उनके पेट व सीने में चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों फरार हो गए। सूचना के बाद परिवार में कोहराम आजमगढ़ के शकील अहमद ने परिजनों को सूचना दी तो खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी, चार बेटे, दो बेटी है। दूसरा बेटा असहद भी सऊदी अरब में पिता से 2 सौ किलो मीटर दूर नौकरी करता है। वह भी मौके पर पहुंच गया है। उधर हत्या आरोपी दोनो सोमालिया के नागरिको को सऊदी प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनो के मुताबिक मृतक का शव क्षत विक्षत होने के कारण सऊदी प्रशासन ने भारत भेजने से इनकार कर दिया है। मृतक के परिजनो ने शव को भारत मंगाने की माँग करते हुए सऊदी अरब के दुतावास एवं सम्बधित उच्च अधिकारियो से गुहार लगाई है।
