कोटेदार के घर लाखों की चोरी
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_71.html
जौनपुर। जिले चंदवक थाना क्षेत्र के रायपुर मुकरी गांव में चोरों ने डेढ़ लाख नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया । उक्त गांव निवासी बृजलाल यादव कोटेदार के घर चोरों ने बीती रात में मकान के पीछे से मकान के अंदर घुस गए उस समय परिवार के लोग बाहर बरामदे में सो रहे थे जब सुबह होने पर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था तथा कमरे में रखे पेटी भी खुला हुआ था तो परिवार के लोगों ने देखा पेटी में रखा डेढ़ लाखों रुपए नगद और जेवरात दो जोड़ी मंगलसूत्र सोने का हार छ जोड़ी पायल झुमका दो जोड़ी बाला दो जोड़ी सोने की शिकड़ीआदि तमाम सामानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया परिवार के लोगों ने बताया कि लगभग यह चोरी 10 लाख की हुई है जिसकी सूचना थानाध्यक्ष चंदवक अनिल सिंह को दी गई मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जांच में जुट कर चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया
