जलाया मोदी सरकार का पुतला
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_11.html
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताआंे ने वन रैक वन पेशन अधिकार से क्षुब्ध अवकाश प्राप्त फौजी राम किशन ग्रेवाल की आत्महत्या को लेकर गुरूवार को जिलाध्यक्ष डा0 अनुराग मिश्र के नेतृत्व में जेसीज चैराहे पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया और नरेबाजी किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद राम किशन के परिजनों से मिलने जाते समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को पुलिस हिरासत में लिया गया। डा0 मिश्र ने शहीद शहीद के परिजनों की गिरफ्तारी तथा अपमानित किये जाने का विस्मयकारी व शर्मनाक करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने परोक्ष रूप में देश में आपातकाल लागू कर दिया है और तानाशाही पर अमादा है। गैर भाजपा सरकारों के साथ वह आपातकालीन हथकण्डा अपना रही है। सोमकुमार वर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश मुठभेड़ काण्ड के शहीद कान्टेबल के परिजनों से जब वहां के मुख्यमंत्री मिलने जाते है तो वह राष्ट्रवाद हो जाता है। उन्हे भी गिरफ्तार करें। रिजवान अहमद, अमर नाथ यादव, राकेश चतुर्वेदी, सुनील यादव, इरफान अहमद, अनवर अली, राजेन्द्र सिंह, मुंशीलाल, कामता प्रसाद, ठाकुर प्रसाद राय, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।

