टाटा मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_183.html
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसुपुर गाव में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार के चलते एक टाटा मैजिक व् बाइक के आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और दुसरा युवक गम्भीर रूप घायल हो गया।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करया गया जहा पर उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया।बताते है कि शुक्रवार की देर रात मछलीशहर मुगराबादशाहपुर मार्ग पर उक्त गाव में नगर के सादिगंज निवासी ओम प्रकास पुत्र हीरालाल 24 वर्ष अपने दोस्त बेलई पुत्र नन्हे लाल 18 वर्ष के साथ अपने ससुराल फूलपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में तिलकोत्सव में भाग लेने गए थे।वहा से वापस आते समय ज्यो ही परसुपुर में पहुचे त्यों ही सामने से आ रहे टाटा मैजिक से आमने सामने टक्कर हो गयी।दोनों में टक्कर इतना जबरस्त था कि बाइक चला रहे युवक ओम् प्रकास की मौके पर ही मौत हो गयी और उनका साथी बेलई गंभीर रूप से घायल हो गए।अगल बगल के लोगो ने पुलिस को सुचना दी।घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुचकर घायल को अस्पताल पहुचाया।जहा पर चिकित्सक ने घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के बजाय इलाहाबाद में जाकर भर्ती कराया।उधर टाटा मैजिक आगे जाकर अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गयी जिसके चलते चालक को भी हल्की चोट आई।
