छात्र - छात्राओ ने चलाया सफाई अभियान
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_803.html
जौनपुरः राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे
11.नवम्बर से 16.नवम्बर तक स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आज महाविद्यालय के विज्ञान संकाय, कला संकाय, कार्यालय व पुस्तकालय एवं सभी विभागों में साफ-सफाई करके महाविद्यालय में अप्रयोज्य वस्तुएं को नष्ट किया गया साफ-सफाई कार्यक्रम के बाद महाविद्यलाय में निबन्ध व कहानी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। द्वितीय सत्र में स्वच्छता पखवाड़ा पर महाविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 शिवप्रसाद ने ओझा ने किया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि स्वच्छता के लिए हमें कुछ करने की जरूरत है, हम आप अपने घर, पास-पड़ोस, गली-मुहल्लों में साफ-सफाई करें तथा लोगों को जागरूक करें। स्वच्छता सिर्फ दिखावा करने से नहीं आती है इसके लिए मजबूत संकल्प ले। आपने कहाकि स्वच्छता अभियान में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही हैं इसीलिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से जोड़ा है। जिसे हमंे सफल बनाना है। उपप्रचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता अभियान भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए हम सभी को एक कदम बढ़ाना चाहिए। एक एक कदम से बड़े स्तर पर सफाई कार्य हो जायेगा। आपने दिल्ली के प्रदूषण की चर्चा करते हुए कहा कि आज वहां से लोग पलायन कर रहे है। पलायन किसी समस्या का समाधान नहीं है बल्कि प्रदूषण को कम करने के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत है। गोष्ठी का संचालन डाॅ0 सन्तोष कुमार पाण्डेय (सह समन्वयक, स्वच्छता पखवाड़ा) ने किया। धन्यवाद ज्ञापित डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी, समन्वयक, (समन्वयक, स्वच्छता पखवाड़ा) ने किया। इस अवसर पर डाॅ0 उर्मिला सिंह, डाॅ0 सुधा सिह, डाॅ0 मधु पाठक, डाॅ0 सुधाकर शुक्ला, सर्वेश सिंह, सन्तोष शुक्ला, स्वयं यादव व छात्र/छात्राएं उपस्थित रही।

