एक युवक ने स्कूल में घुसकर शिक्षक के ऊपर किया प्राण घातक हमला, हालत गम्भीर
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_276.html
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र गजाधरपुर प्राथमिक विद्यालय के अंदर घुसकर एक शिक्षक को लोहे के रम्भा से जमकर पिटाई करने के बाद उसके पेट में रम्भा घुसा दिया। इस वारदात से शिक्षको और छात्र -छात्राओ में दहशत व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल टीचर को अस्पताल भेजने के बाद आरोपी की तलास में जुट गई है। आरोपी युवक इसी विद्यालय की एक शिक्षिका का पति बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज दिन में शिक्षक लालबहादुर यादव विद्यालय में बच्चो को पढ़ा रहा था इसी बीच इसी विद्यालय में तैनात एक महिला शिक्षक का पति व उतरुकला गांव का निवासी सुनील यादव हाथ में लोहे का रम्भा लेकर पहुंचा। जब तक वहा मौजूद शिक्षक कुछ समझ पाते तब तक युवक ताबड़तोड़ रम्भे से लालबहादुर पर प्रहार शुरू कर दिया उसके बाद उसके पेट में रम्भा घुसा दिया। अचानक हुए हमले से वहा पर मौजूद अन्य शिक्षक - शिक्षिकाएं स्कूल छोड़कर भाग निकली। उधर नन्हे मुन्ने छात्र - छात्राये रोते विलखते भाग निकले। बच्चो की शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला था। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल टीचर को जिला अस्पताल भेजने के बाद आरोपी की तलास में जुट गई है। इस वारदात को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाये हो रही है।
