किसाानों ने मुआवजे लिए किया प्रदर्शन



 जौनपुर।  बुधवार को सदर तहसील के शिवापार गांव के दर्जनों किसानों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर इसी मुद्दे पर धांधली को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कह कि उनकी कीमती जमीनें अधिगृहित की गयी लेकिन मुआवजा देने में सर्किल रेट से कम का आंकलन कर नोटिस जारी की गयी है। उन्हे नियमानुसार भुगतान किया जाय। जिलाधिकारी को दिये गये पत्रक मंे किसानांे ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 56के फोर लेन चैड़ीकरण हेतु शिवापार के किसानों की जमीनों को अधिग्रहित किया गय है लेकिन मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा किसानों को भेजे गये नोटिस में कम मुआवजा देने की बात कही गयी है। इससे किसानों का भारी नुकसान होगा और नियम कानून की धज्जियां उड़ाई गयी है। इस अवसर पर हरिश्चन्द , लालमन, कमला प्रसाद, नरेन्द्र बहादुर, कामता प्रसाद, प्रेमा देवी, अमरनाथ, राजेंन्द्र प्रसाद, आरमा प्रसाद, मानिक चन्द आदि मौजूद रहे।

Related

news 904958075664182514

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item