नवागंतुक दरोगा को चोरो ने ठोकी सलामी
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_28.html
जलालपुर( जौनपुर )स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरेव बाजार मे बुधवार की रात्रि मे चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सलामी ठोक दी है। बताते है कि संतोष कुमार सिंह की पूरेंव बाजार मे शुभम मेडिकल स्टोर की दुकान है। रोज की भाँति दुकानदार अपनी दुकान बंद करके सोने घर चला गया। रात्रि मे चोरो ने सेंध लगाकर दुकान मे रखा 12000 नगदी सहित लगभग 2000 कीमत के सामानों पर हाथ साफ कर दिया।सुबह पास पड़ोस के लोग जुट गये। और घटना की सूचना दुकान मालिक को दिया। दुकान मालिक ने पहुँच कर जब अपने दुकान का दरवाजा खोला तो दुकान के अन्दर बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गये। दुकानदार ने घटना की सूचना थाने पर दिया। पुलिस मामले को संज्ञान मे लेकर जांच पड़ताल मे जुट गयी।
