दबंगई: थाना गेट के पास मनबढ़ सफारी सवारो ने युवको को किया लहूलुहान

जौनपुर। स्थानीय थाना गेट पास सफारी सवार मनबढ़ दबंगों ने बाइक सवार दो युवकों को पीटकर लहूलहान कर दिया। लगभग दस मिनट तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा। जलालपुर निवासी रामसहाय पाल गुरुवार को दोपहर अपने मित्र राकेश शाहू के साथ बाइक से जौनपुर शहर जा रहे थे। क्षेत्र के शंकरगंज रेलवे क्रासिंग के पास स्थित ब्रेकर पर जौनपुर की तरफ जा रही सफारी सवार युवक गुटखा खा कर थूकने के लिए दरवाजा खोल दिया। अचानक पीछे से आ रहे रामसहाय की बाइक से सफारी के दरवाजे में हलकी टक्कर लग गयी।इस बात पर सफारी सवार युवक गाली गलौज देने लगे। वहाँ पर रामसहाय के परिचित दो लोग और आ गए। मामला उस समय शांत हो गया। सफारी सवार लोगों ने थाना गेट से पचास मीटर दूर आकार रुक गए। पीछे से आ रहे रामसहाय की बाइक रोककर उन दोनों को पीटना शुरू कर दिया। दोनों को सफारी में बैठे चार लोगों ने जमकर पीटा। इस दौरान राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गयी। मारपीट कर वे लोग चले गए। थाना होने के बाद भी कोई पुलिस का जवान मौके पर नहीं पहुंचा। दोनों घायल अवस्था में घर लौट गए। सफारी पर एक राजनितिक पार्टी का झंडा लगा था। लोगो ने थाने के पास हुई घटना पर अफ़सोस जताते हुए कहा कि दबंग पुलिस को भी कुछ नहीं समझ रहे है।

Related

news 7427361897125774197

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item