यूनियन बैंक के सामने सिपाही की पिटाई
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_288.html
जौनपुर। बैकों में रूपया जमा करने तथा निकालने के लिए भारी भीड़ हो रही है और अराजकता के हालात पैदा हो रहे है। बदलापुर थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक घनश्यामपुर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को बैंक में से पैसा निकालने की लगी लाइन में खड़े कुछ युवको द्वारा पीट दिया गया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने कई लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा जिससे भगदड़ मच गयी। कडी मशक्कत के बाद मामला शान्त हो सका।
