यूथ कांग्रेस नेता के ठिकानों पर दबिश

 जौनपुर । स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में हंगामा करने के मामले में लाइन बाजार थाने की पुलिस ने आरोपी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिह के ठिकानों पर दबिश दिया। वहीं आरोपी ने कोर्ट में आत्मसर्मण करने की अर्जी दी है। न्यायालय ने इस संबंध में थाने से आख्या मांगी ज्ञात हो कि नोट बदलने के दौरान लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बुधवार को हंगामा हुआ था। आरोप है कि कांग्रेस नेता सत्यवीर सिह ने बैंक के एक कर्मी से मारपीट की। महिला कर्मचारी से अभद्रता का भी आरोप है। तहरीर पड़ी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। कल रात कई स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की। आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर करने का प्रार्थना पत्र भी दिया है। इस संबंध में आख्या मांगी गई तो थाने ने भेज दी। सीओ सिटी अमित राय ने बताया कि सरेंडर करने की अर्जी पर कोर्ट ने आख्या मांगी थी जो भेज दी गई। पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Related

news 6245121065143432561

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item