संदिग्ध परिस्थियों में महिला झुलसी, पति पर जलाने का आरोप

जौनपुर । जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गाँव में एक महिला को उसी के पति द्वारा जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। गंभीर हालत में झुलसी महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । सबरहद गांव की गुफराना का मायका हैदरपुर थाना में है । उसकी शादी दस वर्ष पूर्व सबरहद गाँव के शफी अनवर उर्फ बब्लू से हुई थी। गुफराना ने अपने बयान में बताया की उसके पति ने अवैध रूप से एक और औरत को रखा है। जिसके कारण पति से हमेशा तकरार होती है । इसी बात को लेकर कल रात भी उसने मुझ से मारपीट की और अपनी माँ बहन एवं अपनी अवैध पत्नी के साथ मिल कर मिट्टी का तेल मेरे ऊपर गिरा कर आग लगा दिया। किसी तरह से महिला के भाई और घर वालो को पता चला तो उन्होंने उसे जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया। झुलसी महिला की बहन ने बताया गुफराना गर्भवती है और उसके चार बच्चे है। परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ थाना शाहगंज मे तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छान बीन कर रही है।

Related

news 1123772625432078955

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item