कक्षा आठ की छात्रा नें गुल्लक में रखे पैसों को जमा कराया बैंक में

गौराबादशाहपुर(जौनपुर) जहां एक तरफ पूरे देश में लाेग अपने खाते से पैसे निकालनें के लिये घंटो कतार में खडे हो रहे है तथा पैसे न मिलनें पर प्रशासन तथा सरकार को कोस रहे है वही ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली कक्षा आठ की एक छात्रा नें एेसा कदम उठाया जिसने बडो बडो को आईना दिखाने का कार्य किया है। गौराबादशाहपुर के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा रिया तिवारी जिसकी उम्र बामुशिकल 12 साल है उसने जब लोगों को घंटो लाईन में पैसों के लिये परेशान होते देखा तो उसका बालमन में हलचल सी मच गयीं। उसने अपनी बडी बहन रिचा जो कि कक्षा नौ में पढती है से पूछा कि हम भले ही अभी छोटे है परन्तु कुछ करना चाहिये। शनिवार को दोनो बहनों ने अपने उस गुल्लक को फोडनें का फैसला किया जिसमें वो अपने माता पिता से मिले जेब खर्च तथा जन्म दिन पर मिले पैसो में से कुछ बचाकर रखती थी। गुल्लक फोडकर जब उसे गिना तो देखा कि उसमें कुल 1450 रूपये इकटठा हो चुकें थे जो कि 10,20 तथा 50 का नोट थे। अपने माता पिता की सलाह  से वे शनिवार को शाम साढे पांच बजे उन पैसों को यूनियन बैंक जिवली की शाखा में उसे जमा करनें गयी। जब शाखा मैनेजर दिनेश कुमार को पता चला कि एक छोटी बच्ची उनके ब्रांच में पैसे जमा करने आयी है वो भी 10, 20, 50 के नोट तो उनके हैरत का ठिकाना न रहा और पूरे स्टाफ नें खडे होकर ताली बजाकर उस नन्ही जमाकर्ता का स्वागत किया। ब्रांच मैनेजर दिनेश कुमार नें खुद अपने हाथों से उसका जमा फार्म भरा तथा पैसे जमा करवाये। उसके बाद बैंक स्टाफ ने मिठाई खिलाकर रिया का स्वागत किया। इस घटना से अभिभूत मैनेजर दिनेश कुमार नें कहा कि गौराबादशाहपुर में सैकडो व्यापारी है अगर वो रोज अपनी कमाई से मात्र एक हजार रूपये भी इस बच्ची से सीख लेते हुये बैंको में जमा कराये तो कैश की कमी से जूझ रहे बैंको को राहत तो मिलेगी ही लोगों को भी पैसे मिलनें में आसानी हो जायेगी। उन्होने लोगों से अपने खातों में छोटे नोट जमा करवाने का आग्रह भी किया।

Related

news 4689093269769457491

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item