खेल कूद से बच्चो का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है : पारसनाथ यादव
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_615.html
जौनपुर। खेल कूद से बच्चो का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। जिससे वे आगे चलकर देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। उक्त बाते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने 39 वी जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारम्भ कार्यक्रम के दरम्यान पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहदीगंज में कही।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जहाँ एक तरफ छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है दूसरी तरफ उनके अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना जाग्रति होती है जिससे आगे चलकर वे भविष्य में अपने कैरियर का निर्धारण करते है। इस प्रतियोगिता में सभी तहसीलो की टीमें विभिन्न खेलो में अपने प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकास प्राप्त शिक्षक हरिश्चन्द्र मिश्र ने की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुन्ना सिंह कुशवाहा ने अतिथियों को बैच लगाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिला व्यायाम शिक्षक रविचंद्र यादव ने बच्चो को खेल का शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता अतुल प्रकाश यादव ने किया।