लाईन मे गेहूँ की बुआई से बढ़ेगी उपज

चंदवक (जौनपुर ) गेहूँ की बुआई पर्याप्त नमी मे शीड ड्रिल मशीन से लाईन मे करने से कृषि निवेशों की वचत करते हुए सवा गुना उत्पादन अधिक प्राप्त होता है। उक्त वाते शनिवार को क्षेत्र के प्रा0 पा0 पड़रक्षा कोट मे कृषि विभाग द्वारा आयोजित विकास खण्ड स्तरीय किसान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए तकनीकी सहायक डा0 रमेश चंद्र यादव ने कही उन्होंने कहा कि लाईन मे बुआई करने से खाद एवं बीज का प्रापर प्लेसमेंट हो जाता है फसल मे खरपतवार कम उगते है और हर कृषि क्रियाए आसानी से तो होती ही है फसल गिरती भी नही है परिणाम स्वरूप उपज अधिक प्राप्त होती है। उमानाथ यादव ने जैविक खेती के बारे मे किसानों को जागरूक किया। अध्यक्षता प्रधान उदय भान सिंह तथा संचालन ए0डी0 ओ0 एजी0 वंश बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर राम धनी सिंह , अजय सिंह , हीरा यादव , विनय मिश्र , उर्मिला देवी , आशा , विमला सहित अन्य किसान मौजूद रहे

Related

news 1221581173912282799

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item