इण्डेन सर्विस ने गरीबों को दिया गैस कनेक्शन
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_321.html
जौनपुर। इण्डेन गैस सर्विस ने अपने पुनीत कार्यों में एक कदम और आगे रख दिया जिसकी चहुंओर सराहना की जा रही है। धर्मापुर विकास खण्ड क्षेत्र के गजना, कबीरुद्दीनपुर व धर्मापुर के गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया। इस मौके पर उमड़ी भीड़ को सम्बोधित करते हुये फर्म के अधिष्ठाता सुमित सिंह ने बताया कि गरीब महिलाओं के जीवन में रसोई से धंुआ दूर करने के लिये मेरा एक कदम अपार खुशी देगी। उन्होंने कहा कि देशहित में एक गरीब परिवार की मदद और लाभ मेरे कई कार्यों से बढ़कर है। आज मैं खुद इस कार्य को करके बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश सिंह, विनीत सिंह सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

