छात्र हूंकार रैली के लिये अभाविप ने की महापंचायत
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_794.html
जौनपुर। प्रदेश में व्याप्त बदहाल शिक्षा सहित छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र हूंकार रैली का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यह रैली लखनऊ में 23 नवम्बर को आयोजित है जिसको सफल बनाने के लिये काशी प्रान्त के सभी कार्यकर्ता लग गये हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला रैली संयोजक विकास ओझा ने बताया कि इसी के बाबत नगर के टीडीपीजी कालेज में छात्र महापंचायत का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय मंत्री/प्रान्त संगठन मंत्री डा. आलोक एवं विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबन्धक अशोक सिंह और मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा रहे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डा. राधेश्याम सिंह ने किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

