भाकपा ने सिरकोनी में किया धरना-प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_408.html
जौनपुर। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड योजना में बड़े पैमाने पर की गयी अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा सिरकोनी ब्लाक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरनासभा की अध्यक्षता सोमारू यादव एवं संचालन विजय राजभर ने किया। अन्त में खण्ड विकास अधिकारी को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला मंत्री कल्पनाथ गुप्त, जय प्रकाश सिंह, सुभाष चन्द्र पटेल, जगरनाथ शास्त्री, सुबाष गौतम, उदल यादव, कुसुम राजभर, स्नेहा चैहान, मीरा देवी चैहान, भरत मल्लाह उपस्थित रहे।

