श्री गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा हेतु मजिस्ट्रेट तैनात
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_308.html
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि श्री गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव (जन्मदिन) है तथा उसी दिन कार्तिक पूर्णिमा का त्यौहार है श्री गुरू नानक देवी जी के जन्मदिन के अवसर पर 13 नवम्बर प्रभात फेरी व 14 नवम्बर 2016 को शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो भव्य होती है गुरू ग्रन्थ साहब की शोभा यात्रा (नगर कीर्तन) 14 नवम्बर 2016 को सुन्दर गुरूद्धार ओलंदगंज से सायं 5 बजे प्रारम्भ होकर अपने निर्धारित मार्ग शाहीपुल, चहारसू चौराहा, हरलालका रोड, कोतवाली चौराहा, सब्जीमण्डी, सुतहट्टी, अटला मस्जिद, हिन्दी भवन, मानिक चौक होते हुए रासमण्डल गुरूद्धारा तक जाकर सम्पन्न होगी। उक्त अवसर पर शांति विधि व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु 7 मजिस्टेªटों की तैनाती की गयी है। पिलकिछा घाट गोमती नदी के उत्तर जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी शैलेश राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव, गोमती नदी के दक्षिण अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर कृपा शंकर पाण्डेय, चकबन्दी अधिकारी सोमेश पाण्डेय, सूरज घाट पचहटिया गोमती नदी डिप्टी कलेक्टर अयोध्या प्रसाद, राजेपुर त्रिमुहानी केराकत बन्दोबस्त अधिकारी शशिकान्त शुक्ला, राजेपुर त्रिमुहानी सदर चकबन्दी अधिकारी राजीव कुमार सिंह बदलापुर को मजिस्टेªट तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक को समस्त मेला घाटों एवं अन्य आवश्यक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रविन्द्र कुमार को सभी मेला स्थलों पर चिकित्सकों की टीम तैनात करने का निर्देश दिया है। अधि0अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला को मेला क्षेत्र में सफाई व चूना छिड़काव, पेय जल आदि की समुचित व्यवस्था करायेगे तथा जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के मेला स्थलों पर सफाई व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, उपजिला मजिस्टेªट सदर, केराकत, बदलापुर एवं शाहगंज अपने-अपने तहसील में पड़ने वाले मेला क्षेत्र के प्रभारी होगे जो अपने स्तर से अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती कर वहां पर उपस्थित रहकर पर्यवेक्षण करेगे एवं आवश्यक कार्यवाही कराते हुए शांति एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित करायेगे।

