15 नवम्बर को दिलाया जायेगा स्वच्छता की सपथ

जौनपुर।  आरएसकेडीपीजी कालेज में स्वच्छता अभियान को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 शिव प्रसाद ओझा ने किया अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छता जीवन में आवश्यक है कि अपने आस पास साफ सफाई रखना चाहिए वातावरण स्वच्छ रखने से अनेक प्रकार की बीमारी से बचा जा सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने में स्वच्छता का बडा योगदान होता है। अक्टूबर 2017 तक भारत के सभी विश्वविद्यालयो महाविद्यालयो को स्वच्छ बना देना है ऐसा आदेश मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं कुलाधिपति व कुलपति का भी है स्वच्छता अभियान को लेकर प्राचार्य जी ने विभागाध्यक्षो को निर्देशित किया कि महाविद्यालय मे स्वच्छता अभियान, व्याख्यान, निबंध, पोस्टर, स्लोगन एवं रंगोली व मेंहदी आदि का कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाय तथा 15.11.2016 को सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

Related

news 3011365139493608823

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item