जौनपुर। जिले के बड़ौत गाँव निवासी दानिश हुसैन पुत्र स्व जब्बार हुसैन की आज लखनऊ के ऐरा हॉस्पिटल में डेंगू का इलाज कराने के दौरान मौत हो गयी,इस खबर से पुरे परिवार में कोहराम बरपा हो गया,दानिश का लखनऊ में कंस्ट्रक्शन का कार्य था और उनकी दो बच्ची है एक 4 साल की व एक 1 साल की है,दानिश के भतीजे नायब हसन सोनू कांग्रेस के युवा नेता है,प्राप्त जानकारी के अनुसार दानिश को तेज़ बुखार 8 नवंबर को आया था तो परिवार वाले उन्हें इलाज के लिये लखनऊ के ऐरा हॉस्पिटल में ले गये जहाँ जाँच में डेंगू पाया गया और आज सुबह उनकी मौत हो गयी।इस खबर के बाद लोगो ने मरहूम के लिये सूरे फातेहा पढ़ कर दुआ किया,इस मौके कांग्रेस के नेता फैसल हसन तबरेज़,आज़म ज़ैदी,हसन ज़ाहिद खान बाबू,मेहदिउल हसन आब्दी,रिज़वान हैदर राजा, मुफ़्ती हैदर,तुफैल अहमद,ज़फर अब्बास,सय्यद शहंशाह हुसैन आब्दी,जुल्फिकार हैदर जौहर,हसनैन क़मर दीपू,रियाजुल हक़ प्रधान,पंकज सोनकर,ज्ञानेश सिंह ,इस्तेयाक रायनी,बब्बी खान,सरवर अहमद राही, हाजी वक्कास, सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया।