स्वस्थ रहना है तो स्वच्छता अपनी आदत में शामिल करनी होगी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता एवं दैनिक जीवन में उपयोगिता विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उपकुलसचिव संजीव सिंह ने कहा कि साफ सफाई पहले नैतिक कर्तव्य था। हम स्वयं के साथ अपने आसपास का वातावरण शुद्ध रखते थे। आज प्रदूषण के चलते नई-नई बीमारियां चुनौती दे रही है। यदि स्वस्थ रहना है तो स्वच्छता अपनी आदत में शामिल करनी होगी।उपकुलसचिव टीबी सिंह ने उपस्थित सभी से स्वच्छता अभियान के लिए पहल करने की अपील की। उन्होंने बताया कि परिसर में स्वच्छता अभियान 16 नवम्बर तक चलाया जायेगा। जिसकी शुरूआत कुलपति जी द्वारा 09 नवम्बर से की जा चुकी है। उन्होंने कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल द्वारा प्रति सप्ताह दो घण्टे श्रमदान करने के संकल्प का स्मरण दिलाया। इस संबंध में संकायवार एवं विभागवार स्वच्छता अभियान की तिथि घोषित हो चुकी है। इस अवसर पर डाॅ. स्वतंत्र कुमार, रामसूरत यादव, राजेश कुमार सिंह, डाॅ. राजेश कुमार जैन, अनिल कुमार श्रीवास्तव, श्याम त्रिपाठी, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, रजनीकांत त्रिपाठी, ओम प्रकाश गुप्ता, हरिश्चन्द्र मौर्य आदि ने स्वच्छता अभियान पर अपने विचार रखे। गोष्ठी के निर्णायक मण्डल के सदस्य डाॅ. राम नारायण, मदन मोहन भट्ट एवं विनोद तिवारी सहित एसबी रिजवी, राजेश कुमार गुप्ता, विजय जायसवाल, रामनाथ राव, संतोष विश्वकर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अरूण कुमार शर्मा, रमेश पाल, उमाशंकर सिंह, अनिल सिंह, श्याम श्रीवास्तव, दिलगीर हसन सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

news 2321354818942987547

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item