इनकम टैक्स का छापा पड़ने की खबर से नगर में मचा हड़कंप, धड़ाधड़ बंद हुई दुकाने
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_918.html
मछलीशहर। स्थानीय नगर में इनकम टैक्स की रेड पड़ने की अफवाह से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।नगर छोटे बड़े सभी व्यापारी दुकान बंद कर सडको पर आ गए।नगर में कुछ समय के लिए पसरा सन्नाटा।
नगर के पुरानी बाजार, मंगल बाजार, सराय सहित सर्राफा बाजार में किसी ने अफवाह उड़ा दी की नगर में इनकम टैक्स अधिकारियो की रेड पड़ी है।रेड पड़ने की खबर सुनते ही नगर के सर्राफा, थोक, किराना व्यवसायी चाहे वह छोटा हो या बड़ा सभी ने फटा फट दुकानों के सटर गिरा दिए।सभी एक दूसरे से मिलकर, मोबाईल से नगर में इनकम टैक्स अधिकारियो के छापे की जानकारी लेने लगे।लोग एक दूसरे से अधिकारियो की टोह लेते हुए नजर आये।

